August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग- उत्तराखण्ड में अब यहाँ खुल गयी बम्मपर नौकरी। सिर्फ दसवीं पास औऱ कोई परीक्षा भी नही।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें जो बेरोजगारो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है।

दरअसल उत्तराखण्ड में भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन आमंत्रित किये है। आपको बता दें कि ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के कुल 561 पदों पर भर्तीनिकली है।

इसके लिए आवेदन भारतीय डाक की भर्तीवेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन भर सकते है।आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2021 है।

ग्रामीणडाक सेवक के पदों पर भर्तियां अल्मोडा, चमोली,देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, आरएमएस डीएन डिवीजन और टिहरी जैसे जिलों में होंगी। 10वीं पासयुवाओं के पास भारतीय डाक विभाग में सरकारीनौकरी पाने का यह एक शानदार मौका है।आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आवेदन प्रारंभ करने की तिथि 23 अगस्त 2021 है वही आवेदन की अंतिम तिथि: 22 सितंबर 2021 है।

साथ ही सैलरी से जुड़ी जानकारी भी आपको बता दें कि बीपीएम: 12000/- से 14,500 एबीपीएम / डाक सेवक – 10 हजार रुपये से 12,000/शैक्षिक योग्यता: जीडीएस भर्ती 2021 के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास है। 10वीं में मैथमेटिक्स और लोकल के साथ अंग्रेजी भाषा होनी चाहिए ।

आयु सीमा: जीडीएस भर्ती 2021 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है।चयन प्रक्रिया: जीडीएस भर्ती 2021 में योग्य अभ्यर्थियों का चयन 10वीं में मिले मार्क्स से तैयार मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed