August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-विधानसभा सत्र के दौरान सदन में मोबाइल चलाने पर इस भाजपा विधायक पर हुआ ये एक्शन।

उत्तराखण्ड । एक बड़ी खबर आपको बता दें। खबर है सीधे विधानसभा से जहां इस वक्त सत्र सत्र चल रहा है। जी हाँ। सदन में सत्र के दौरान विधायको द्वारा मोबाइल चलाने औऱ मोबाइल पर ही व्यस्त रहने पर विधानसभा अध्यक्ष ने एक्शन लिया है। आपको बता दें कि सत्र के दौरान लक्सर के विधायक संजय गुप्ता का मोबाइल विधानसभा अध्यक्ष ने इसी कारण तत्काल प्रभाव से जमा करा दिया है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सदन की गरिमा का सभी को ख्याल रखना चाहिए। वहीं सदन में उपस्थित अन्य सभी विधायकों को अध्यक्ष ने अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। अक्सर सदन के अंदर विधायको द्वारा मोबाइल चलाने से कहीं न कही अवरोध भी होता है औऱ यदि विधायक ही इस दौरान गम्भीरता के साथ नही बैठेंगे तो यह चिंता की भी बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed