वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
मुख्यमंत्री धामी ने लिया प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उठाई गई ग्रामीणों की इस समस्या का संज्ञान। वर्षों बाद होने जा रहा ग्रामीणों की समस्या का समाधान।
चमोली। वर्षों बाद गोपेश्वर मुख्यालय के नजदीकी गाँव अपर चमोली खेनुरी मोटर मार्ग की दशा और दिशा बदलने जा रही है।
प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत द्वारा इस सड़क मार्ग के सुधारीकरण के लिए किये जा प्रयासों पर मुख्यमंत्री धामी ने अपनी पक्की मुहर लगा दी है।
आपको बता दें कि वर्ष 2011 में दो हजार से भी ज्यादा की आबादी को जोड़ने वाला 09 किलोमीटर मोटर मार्ग अपनी बदहाली से जूझ रहा था। जिसकी वजह से ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सड़क मार्ग की बदहाली की वजह से अब गाँव भी भू धंसाव की जद में आ रहा था। जिसके बाद ग्राम प्रधान और प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने इस प्रमुख समस्या को रखा था जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने चमोली जिले के आलाअधिकारियों को इस मोटर मार्ग का निरीक्षण करने और तत्काल इसके सुधारीकरण और डामरीकरण का निर्देश दिया।
आपको बता दें कि रविवार को ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मोटर मार्ग का निरीक्षण किया।
योगिता कैंतुरा रावत ने बताया कि उन्होंने जैसे ही मुख्यमंत्री के संज्ञान में इस विषय को रखा उसके तुरंत बाद ही इस सड़क मार्ग के सुधारीकरण की दिशा में कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया।