August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग- गढ़वाल में स्कूल जा रही बच्ची के साथ अश्लील हरकत। 108 सेवा के ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि शांत पहाड़ो में भी बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं । प्राप्त जानकारी के मुताबिक टिहरी में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस सेवा के चालक और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।थाना पुलिस को नाबालिग छात्रा के परिजनों ने दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे उनकी पुत्री स्कूल जा रही थी। इसी दौरान जिला चिकित्सालय बौराड़ी के पास 108 एंबुलेंस वाहन सेवा के चालक और उसके दो साथियों ने उसके साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने थाना पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी तृप्ति भट्ट ने थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए । कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी 108 वाहन चालक सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त मनीष बहुगुणा (25) निवासी साबली, विकास भट्ट (26) निवासी बादशाही थौल और गौरव उनियाल (32) निवासी चंबा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed