August 5, 2026

भोले जी महाराज के जन्मदिवस के मौके पर नृसिंग मंदिर में पूजा अर्चना,भोले जी महाराज के नाम से लगेगा भोग…

. हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर जोशीमठ स्थित विश्व विख्यात नृसिंह, मंदिर, वासुदेव मंदिर, माँ नवदुर्गा मंदिर, और हनुमान मंदिर, जोशीमठ में विशेष पूजा अर्चना की गई।

जंहा मंदिर के पुजारियों द्वारा भोले जी महाराज की लंबी उम्र की कामना की गई।प्रातःकाल में भोले जी महाराज के नाम से नरसिंह मंदिर के साथ साथ अन्य सभी छोटे बड़े मंदिरों में भोलेजी महाराज की लंबी उम्र के लिए संकल्प भी लिया गया।साथ साथ भोले जी महाराज की तरफ से आज भगवान नृसिंह मंदिर के सभी मंदिरों मे भरपूजा भोग भी दिया गया है। नरसिंह मंदिर के पुजारी संजय डिमरी जी द्वारा सुबह भगवान का अभिषेक से पूर्व भोले जी महाराज का नाम से लंबी उम्र के लिए संकल्प लिया गया। वही वासुदेव मंदिर के पुजारी रघुनंदन प्रसाद डिमरी जी द्वारा भगवान वासुदेव मंदिर में अभिषेक से पूर्व भोले जी महाराज के नाम का संकल्प लिया गया। और उनकी लंबी उम्र की कामना की गई वही पुजारी रघुनंदन प्रसाद डिमरी ने कहा कि भोले जी महाराज की लंबी उम्र होने के साथ ही कहा कि वह देश और दुनिया में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।संकट काल के दौरान हंस फाउंडेशन हर किसी के लिए मददगार साबित होता है।बता दे कि भोले जी महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर,आज सभी मंदिरों में भोले जी महाराज के नाम से ही भोग लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed