August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-उत्तराखण्ड के ग्रह सचिव के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी होने से मचा हड़कंप। मुकदमा दर्ज।

उत्तराखंड । एक बड़ी खबर आपको बता दें कि उत्तराखण्ड शासन के गृह सचिव के नाम से एक लैटर जारी करते हुए कुछ युवकों को नौकरी का झांसा दिया गया है। आपको बता दें कि देहरादून में अज्ञात व्यक्ति ने सचिवालय में नौकरी का विज्ञापन जारी कर बिहार के कुछ युवकों से ठगी कर ली । औऱ तो औऱ सबसे बड़ी बात ये कि फर्जी विज्ञापन में गृह सचिव के जाली हस्ताक्षर भी थे । इसलिए गृह सचिव के निर्देश पर धारा चौकी इंचार्ज शिशुपाल सिंह राणा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि डेली उत्तराखण्ड न्यूज से बात करते हुए चौकी इंचार्ज शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि बिहार के कुछ युवकों ने शहर कोतवाली में फोन के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई थी कि नौकरी के नाम पर उनसे पैसे ठग लिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने अपना नाम अभिषेक औऱ दोस्तों के नाम राहुल व सोनू बताया। पुलिस ने जब इनकी जांच की तो पता लगा कि शासन स्तर से नौकरी का कोई भी विज्ञापन या कोई कॉल लेटर नहीं भेजा गया है ।इस मामले में अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी हस्ताक्षर कर कॉल लेटर जारी किए हैं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed