August 5, 2026

सनसनीखेज वारदात- उत्तराखण्ड में यहाँ पति ने पहले पत्नी से बनाये शाररिक सम्बंध उसके बाद कर दी उसकी हत्या।

उत्तराखण्ड। यहाँ के सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। दरअसल मामला ऐसा है कि किसी को विश्वास ही नही हो रहा है। क्योंकि यहाँ एक पति ने पहले पत्नी से शारिरिक सम्बंध बनाये औऱ उसके बाद उसकी हत्या कर दी। दरअसल उत्तराखण्ड मूल के उधमसिंहनगर का राजेश जोकि दिल्ली में काम करता था वो दिल्ली से पत्नी को घुमाने के बहाने नैनीताल लाया औऱ उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक दिल्ली की चाणक्य प्लेस डाबरी द्वारिका की रहने वाली 26 साल की बबिता 11 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गयी थी जिसकी सूचना परिजनों ने थाने में दी थी। पुलिस ने बबिता का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो लास्ट लोकेशन नैनीताल के हनुमानगढ़ के पास मिली । उसके बाद उसके पति राजेश से भी पूछताछ की तो वो भी पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर पुलिस ने राजेश का नम्बर भी सर्विलांस पर लगाया औऱ कड़ी पूछताछ की तो राजेश ने पत्नी की हत्या की थी। राजेश के मुताबिक उसकी पत्नी औऱ सास दोनों उसे परेशान करते थे वहीं इस मामले में ये भी पता चला कि राजेश की पत्नी ने शादी से पूर्व उस पर दुष्कर्म का आरोप लगया था जिसमे उसे जेल भी हुई थी। बाद में वो बबिता से शादी की शर्त पर ही जेल से छूटा था । राजेश पत्नी को घुमाने नैनीताल लाया था यहाँ हनुमानगढ़ मंदिर माँर्ग पर पहले तो उसने पत्नी से शारीरिक सम्बंध बनाये औऱ उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed