August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग- फीस न भर पाने के कारण बीटेक की छात्रा ने की आत्महत्या। ऋषिकेश में पढ़ती थी छात्रा।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी दुःखद खबर आपको बता दें कि उत्तराखण्ड में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ फीस न भर पाने से परेशान बीटेक की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। आपको बता दें घटना काशीपुर की है जहाँ बीटेक की छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। छात्रा की मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची आर्थिक तंगी से फीस न भर पाने के कारण छात्रा के आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। जांच के लिए पुलिस ने उसकी डायरी और मोबाइल कब्जे में ले लिया है।प्रभु बिहार कालोनी निवासी निशा (22) अपनी मां सुरेंद्र कौर के साथ रहती थी बड़ी बहन करेंसी और जीजा कपिल सक्सेना भी इसी कालोनी में रहते हैं। पिता सतपाल की बीस साल पहले मृत्यु हो चुकी है। गृहस्थी चलाने के लिए मां रोडवेज डिपो के सामने ढाबा चलाती है। निशा ने एक साल पहले ही ऋषिकेश के एक संस्थान में बीटेक में प्रवेश लिया था। इन दिनों उसकी ऑनलाइन कक्षाएं चल रही थीं। लॉकडाउन में ढाबा तक बंद रहा। इस कारण घर में आर्थिक तंगी हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed