August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-देवभूमि में धर्म परिवर्तन करवाने वाला यहाँ हो गया गिरफ्तार। पढिये कैसे करवाता था धर्म परिवर्तन।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें देवभूमि उत्तराखण्ड से जहां धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। आपको बता दें खबर सरोवर नगरी नैनीताल के रामनगर से है जहाँ धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है।

बता दें कि यहां पुलिस ने धर्म परिवर्तन करा रहे एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक जगदीश चंद पुत्र गोपाल दत्त जोशी निवासी बेड़ाझाल ने थाना रामनगर में एक तहरीर दी औऱ पुलिस को बताया कि नरेंद्र सिंह बिष्ट नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ किराए के कमरे में बेड़ाझाल नामक जगह में रहता है औऱ यह व्यक्ति पहले ही ईसाई धर्म अपना चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब वो अपनी पत्नी के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से प्रलोभन देकर स्थानीय गरीब लोगों को ईसाई धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा है वहीं इस मामले में वीरेंद्र अधिकारी, दीपक धमकी, यशपाल अरेड़ा, मोहन पटवाल आदि ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसकी पुलिस ने बारीकी से जांच की गयी, मामले में गवाहों के बयान में सही तथ्य पाए गए।

जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 3/5 और उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। साथ ही कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नरेंद्र सिंह बिष्ट को गिरफ्तार किया।आपको बता दें क़ई बार इस तरह के मामले सामने आते हैं जब गरीब लोगों को मोहरा बनाकर उनसे धर्म परिवर्तन करवाया जाता है। इसे लेकर तमाम हिन्दू धर्म संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed