August 7, 2026

खुशखबरी- मुख्यमंत्री धामी ने बना लिया स्वरोजगार का रोड़ मैप । किस जिले में कितने लगेंगे स्वरोजगार केम्प पढिये ये खास खबर।

उत्तराखण्ड । एक बड़ी खबर आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओ को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कमर कस ली है।

इसके लिए बाकायदा रोड मैप भी तैयार हो गया है। आपको बता दें कि सीएम के निर्देशानुसार प्रदेश में स्वरोजगार योजनाओं के आवेदनों के निस्तारण के लिए कार्रवाई शुरू हो गई हैं।

सभी 13 जिलों में 30 सितम्बर से पहले स्वरोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे ।बीते 5 अगस्त को समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े आवेदकों के ऋण की प्रक्रिया यथा शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी जनपदों में विकासखंड स्तर पर स्वरोजगार शिविरों हेतु रोस्टर तैयार कर लिया गया है। रोस्टर के अनुसार अल्मोड़ा जनपद में 45, उत्तरकाशी में 11, चमोली में 9, देहरादून में 16, टिहरी गढ़वाल में 9, पौड़ी गढ़वाल में 15 तथा जनपद रुद्रप्रयाग में 7 स्वरोजगार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जनपद उधमसिंहनगर में 11, पिथौरागढ़ में 21, बागेश्वर में 16, हरिद्वार में 13, नैनीताल में 28 और चंपावत में 39 स्वरोजगार शिविर लगेंगे। इन शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारी एवं बैंक के अधिकारी स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर ही आवेदकों की समस्याओं का समाधान करेंगे।मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार से ही आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। खासकर पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड स्वरोजगार से ही आर्थिक समृद्धि की ओर आगे बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed