August 7, 2026

बिग ब्रेकिंग-उत्तराखण्ड की कैबिनेट में एक औऱ मंत्री का हुआ इजाफा। अब इन्हें मिल गया कैबिनेट मंत्री का दर्जा।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि उत्तराखण्ड की कैबिनेट में एक औऱ नेता को पद मिल गया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने अपर सचिव धर्मस्व को समिति का सदस्य सचिव नामित किये जाने के भी निर्देश दिये।वहीं चारों धामो में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा है। अब देखना यह होगा कि मनोहर कांत ध्य्यानी को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने के बाद इस दिशा में क्या निर्णय लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed