Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग-सीएम धामी ने चंपावत सीट खाली करने वाले कैलाश गहतोड़ी को दिया एक औऱ तोहफ़ा।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत सीट छोड़ने वाले दर्जाधारी मंत्री कैलाश गहतोड़ी को धामी सरकार ने एक और सौगात दी है ।

आपको बता दें कि धामी सरकार ने कैलाश गहतोड़ी को यमुना कॉलोनी में बंगला आवंटित किया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें R-7 बंग्ला दिया गया है जोकि इससे पहले पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के लिए आंवटित था।
जानकारी के मुताबिक आजकल इस बंगले के रेनोवेशन का काम भी जोरो शोरो से चल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को सीट छोड़ने के बाद जहाँ दर्जाधारी मंत्री का दर्जा मिला वहीं इस बार उन्हें यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी मंत्री आवास भी आवंटित किया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed