Recent Posts

September 13, 2026

बिग ब्रेकिंग-इस स्कूल में फैल गया कोरोना। छात्र औऱ टीचर क्वारन्टीन।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि कोरोना एकबार फिर पाँव पसारने लगा है इसके लिए सरकार ने बाकायदा एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

नई टिहरी जिले के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार में कोरोना जांच में 8 छात्र-छात्राएं व एक अध्यापक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके चलते इन्हें विद्यालय के हॉस्टल में अलग से रखा गया है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी फकोट डॉ. जगदीश जोशी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रीदेव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय डॉ अनिल बताया कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से अध्ययनरत छात्रों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर विभाग ने विद्यालय के 190 लोगों का परीक्षण किया। जिस पर 8 स्कूली बच्चे व एक अध्यापक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद संक्रमित बच्चों व शिक्षक को विद्यालय के हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमित लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री न होने के चलते विद्यालय में कोरोन संक्रमण होने को लेकर ट्रैकिंग की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed