August 4, 2026

बिग ब्रेकिंग-27 जुलाई से चरमरा जाएंगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाऐं । नर्सेज संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि आगामी 27 जुलाई से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाऐं चरमरा सकती हैं।

बता दें कि संविदा बेरोजगार स्टाफ नर्सेज संगठन ने 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया है।
दरअसल लंबे समय से संगठन वर्षवार नियुक्ति की माँग कर रहा है जिसपर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा लगातार आश्वासन भी दिए जा रहे हैं लेकिन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो पाई है।

ऐसे में अब संगठन ने पूर्व रूप से कार्यबहिष्कार का निर्णय लेते हुए हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाऐं चरमरा सकती हैं क्योंकि वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में इन्ही के द्वारा सेवाएं दी जा रही है।

आपको बता दें कि 24 दिसम्बर 2021 को कैबिनेट में इस भर्ती को वर्षवार करवाने पर भी चर्चा हुई थी जिसके बाद युवाओ में उम्मीद जगी थी लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से अब संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का मन बना चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed