August 7, 2026

बिग ब्रेकिंग-पढिये क्या हुआ? जब इस पहाड़ी इलाके में डीएम और एसडीएम जान बचाकर भागे।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दे कि आजकल पहाड़ो में भूस्खलन से तबाही मची है।

इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जब डीएम औऱ एसडीएम भूस्खलन स्थल का मौका मुआयना पहुंचे थे तो उन्ही के ऊपर मलबा गिरने लगा ,किसी तरह से वो जान बचाकर भागे। आपको बता दें मामला नैनीताल जिले का है जहाँ ठंडी सड़क पर एक स्लाइड जोन बन गया है जिसका निरीक्षण करने जब डीएम धीराज गबर्याल औऱ एसडीएम प्रतीक जैन पहुंचे तो अचानक पाहाड़ी से पथ्थर गिरने शुरू हो गए। ऐसे में भूस्खलन जोन से उन्होंने भागकर जान बचाई औऱ बाल बाल बच गए। एक खास जानकारी आपको औऱ बता दें कि नैनीताल का एरिया भूस्खलन के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील है , आपको बता दें कि यहाँ 1880 में एक खतरनाक भूस्खलन हुआ था जिसमे 151 लोगो की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed