August 5, 2026

शर्मसार- गढ़वाल में यहाँ बलात्कारी बुड्ढे ने अपनी ही नाबालिग भतीजी को कर दिया गर्भवती। ऐसे हुआ खुलासा।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें जो इंसानियत को शर्मशार करने वाली है।

इस खबर को पढ़ने के बाद आपको अंदाजा हो जाएगा कि इन्शान के रूप में हमारे ही बीच कैसे शैतान भी रहते हैं। खबर गढ़वाल के पौडी जिले के चोबबट्टाखाल के एक गांव से है जहाँ एक नाबालिग लड़की से उसी के ताऊ ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना दिया। घटना की जानकारी तब मिली जब किशोरी को उल्टियां होने लगी औऱ उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जब परिजनों ने चेकअप करवाया तो पता चला कि वो सात माह की गर्भवती है। ये सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। बाद में पता चला कि जब किशोरी गाय चराने जंगल गयी थी तो वही उसके ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया औऱ किसी को न बताने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। आपको बता दें कि किमगड़ी गाड़ राजस्व उपनिरीक्षक राजपाल सिंह राणा ने बताया कि गांव के ग्रामीण द्वारा राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि 16 वर्षीय मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात हुई है. चिकित्सकीय जांच में किशोरी 7 महीने की गर्भवती पाई गई है. पूछताछ में युवती ने गांव के ही रिश्ते में ताऊ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है । आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। परिजनों ने मामले को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को सौंपने की डीएम से अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed