August 6, 2026

बिग ब्रेकिंग- अफगानिस्तान में फ़ँसे ये उत्तराखण्डी पहुँचे अपने घर। बताया वतन वापसी का किस्सा।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि अफगानिस्तान से 07 उत्तराखण्डी अपने घर सकुशल पहुँच गए हैं। दरअसल मसूरी क्षेत्र के गल्जवाडी गाँव के आठ लोग अफगानिस्तान में कार्य करते थे जिनमें से 07 लोग वापस आ गए हैं वहीं एक व्यक्ति अभी लंदन में है। आपको बता दें कि काबिना मंत्री व मसूरी के विधायक गणेश जोशी ने अफगानिस्तान में फंसे ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी के इन लोगों के सकुशल वतन वापसी पर उनके घर जाकर मुलाकात की और सभी लोगों की कुशलक्षेम जानी। जानकारी के मुताबिक, गल्जवाड़ी गांव के ब्रिटिश एंबेसी एवं कालडा वर्ल्ड में कार्यरत कुल 8 लोगों में से 7 लोग वतन वापस आ गये हैं। इनमें से दीपक कुमार अधिकारी, अजय थापा, पूरन थापा, प्रेम कुमार, पदम शर्मा, संदीप थापा एवं प्रेम गुरुंग वापस अपने घर पहुंच चुके हैं जबकि श्याम ठकुरी नाम का व्यक्ति अभी लन्दन में है। ग्राम प्रधान लीला शर्मा ने बताया कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी के 8 लोग वहां फस गये थे। आपको बता दें कि अफगानिस्तान से भारत पहुंचे इन लोगों द्वारा बताया गया कि वह सेना के जहाजों से अफगानिस्तान से दुबई पहुंचे और वहां से नई दिल्ली पहुंचे। उन्होनें बताया कि एक जहाज में लगभग 250 भारतीय थे। मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया कि उनके द्वारा अफगानिस्तान में फंसे प्रदेशवासियों के लिए प्रत्येक जिले में कंट्रोल रुम स्थापित किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed