August 9, 2026

बिग ब्रेकिंग-नाबालिग साली को भगा ले गया युवक। अपहरण का मामला दर्ज।

उत्तराखंड – जी हां आपको बता दे की प्रदेश में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया जहां बड़े भाई की नाबालिग साली का ही छोटे भाई ने अपहरण कर लिया। पिता की तहरीर पर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। दरअसल पूरा मामला हल्द्वानी के मुखानी थाने का है। जहां पीड़ित पिता ने तहरीर देते हुए अपनी पुत्री को ढूंढने की गुहार लगाई है। तहरीर में पिता ने बताया कि 30 जुलाई को उनके दामाद के ही छोटे भाई ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण किया है। इधर थानाध्यक्ष मुखानी सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही पीड़ित की नाबालिग बेटी को ढूंढ लिया जाएगा। कहा कि घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर लिया है। जल्द ही युवक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपरहण करने वाला युवक रामपुर का बताया जारहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed