Recent Posts

September 19, 2026

बिग ब्रेकिंग –पहाड़ों में यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य की हुई तीसरी संतान। होगी सदस्यता रद्द!

चमोली। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि पोखरी में जिलासू वार्ड की क्षेत्र पंचायत सदस्य सलमा बेगम की तीन संतानों का मामला सामने आया है। खंड विकास अधिकारी पन्ना लाल आर्य ने जिलासू वार्ड की क्षेपंस सलमा बेगम की तीन संतान का मामला सामने आने का खुलासा किया है।

पंचायत राज एक्ट के तहत 2 से अधिक बच्चे होने पर कोई भी प्रत्याशी पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकता वहीं उसकी सदस्यता भी रद्द हो सकती है। निर्वाचित होने के बाद यदि तीसरी संतान पैदा होती है तो वह पद पर नहीं रह सकता। उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमा बेगम ने कर्णप्रयाग चिकित्सालय में तीसरी संतान को जन्म दिया है जबकि उनकी अस्पताल में भर्ती होने से पूर्व पहले से ही दो संतान हैं। इस बात का उल्लेख अस्पताल के एडमिट कार्ड में दर्ज है। मामले में खंड विकास अधिकारी पन्ना लाल ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed