Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग –देहरादून में फर्जी रजिस्ट्री मामले में आरोपी केपी सिंह पर एक और नए मामले में कसा शिंकजा।

एसएसपी देहरादून द्वारा क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में अवैध रूप से कोठी को गिराये जाने के प्रकरण में आरोपी के0पी0 सिंह की भूमिका की जांच SIT को सौंपी

प्रकरण में आरोपी के0पी0 सिंह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई न किए जाने की प्राप्त हुई थी शिकायत

प्रकरण को परीक्षण हेतु SIT को सौंपा गया है, यदि SIT जांच में कोई नये साक्ष्य प्राप्त होते हैं तो उनके आधार पर अभियुक्त के0पी0 सिंह के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। :- एसएसपी देहरादून

वर्तमान में फर्जी रजिस्ट्री मामले में एस0आई0टी0 द्वारा की जा रही जांच की समीक्षा तथा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर एसएसपी देहरादून के संज्ञान में आया की फर्जी रजिस्ट्री मामले में मुख्य आरोपी के0पी0 सिंह का नाम क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में अवैध रूप से गिराई गई कोठी के संबंध में पंजीकृत अभियोग में भी प्रकाश में आया था, जिसके उसके विरुद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में प्रेषित किया गया था। उक्त अभियोग में प्रेषित आरोप पत्र के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में के0पी0 सिंह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त प्रकरण को परीक्षण हेतु SIT को दिया गया है, यदि SIT जाँच में के0पी0 सिंह के विरुद्ध कोई नए साक्ष्य प्राप्त होते है, तो उन साक्ष्यो के आधार पर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed