August 9, 2026

बिग ब्रेकिंग – उत्तराखंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा इस दिन आने का ये हैं कारण

जी हां आपको बता दे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं इस दिन उनका चीन सीमा से सटी नेलांग घाटी में आईटीबीपी के जवानों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है इससे पहले वह मसूरी में भी आईटीबीपी के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे राज्य के प्रोटोकॉल मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि गृह मंत्री के दौरे का प्रस्तावित कार्यक्रम मिला है फाइनल कार्यक्रम एक-दो दिन में मिलने की संभावना है सूत्रों के मुताबिक शासन को मिले कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री शाह 8 अगस्त को सुबह दिल्ली से मसूरी पहुंचेंगे वहां आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गृहमंत्री नेलांग घाटी के लिए रवाना हो जाएंगे वहां कुछ समय आईटीबीपी के जवानों के साथ बिताएंगे फिर वह मसूरी आएंगे और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed