August 5, 2026

दुखद हादसा –गढ़वाल में सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो सगे भाइयों की मौत।

उत्तराखंड। एक दुखद खबर आपको बता दें जो आ रही है श्रीनगर गढ़वाल से जहां एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है ।

आपको बता दें कि 08 सितम्बर यानी कि बीते शुक्रवार को शाम 8 बजे 112 से थाने पर सूचना मिली कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डैम साइट के पास स्कूटी सवार दो लड़कों को काफी गंभीर चोट आई है सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। मौके पर वाहन संख्या -UK07CA3098 वल्गर खड़ा था जिसके पिछले साइट पर स्कूटी संख्या-UK13A1801 दुर्घटना अवस्था मे थी तथा वल्गर कि पिछले टायर के नीचे पीछे की साइड से दो व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े थे जिनको काफी चोट आई हुई थी मौके से पुलिस टीम द्वारा 108 की मदद से दोनों घायलों को उपचार हेतु बेस अस्पताल श्रीकोट लाया गया उपचार के दौरान डॉक्टरों द्वारा दोनों घायल व्यक्तियों को मृत घोषित किया बेस अस्पताल श्रीकोट में दोनों मृतकों के परिजन पिता माता व भाई मौजूद है मृतकों के संबंध में नाम पता पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ दोनों सगे भाई हैं जो कि आज किसी आवश्यक काम से अपने स्वयं के वाहन स्कूटी संख्या-UK13A1801से अपने निवास स्थान ग्राम गबनी चंद्रपुरी जिला रुद्रप्रयाग से किसी आवश्यक काम से श्रीनगर आए थे जिनके नाम (1)अमित कुमार पुत्र नत्थू लाल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गबनी पोस्ट ऑफिस चंद्रपुरी थाना अगस्तमुनि जनपद रुद्रप्रयाग (2) सुमित कुमार पुत्र नत्थू लाल उम्र 21 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed