Recent Posts

September 20, 2026

बागेश्वर उपचुनाव –चैकिंग के दौरान पकड़ा गया नोटों का बंडल और झंडे डंडे।

बागेश्वर उपचुनाव –: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हुई बड़ी मात्रा में कैश बरामद

बागेश्वर। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि थाना बैजनाथ क्षेत्र में गोपनीय सूचना पर निर्वाचन ड्यूटी के मद्देनजर चैकिंग टीम और थाना बैजनाथ के कर्मियों द्वारा थाना गेट बैजनाथ पर वाहन संख्या UK06BF 8777 महेंद्रा XUV 300 को रुकवाकर चैक किया गया तो वाहन चालक मुकेश चन्द्र पुत्र हरीश चंद्र निवासी ग्राम भुमका पोस्ट नाई खनश्यू जिला नैनीताल द्वारा अपनी वाहन कार में कुल 183,850 रुपये व कोंग्रेस पार्टी व प्रत्याशी से सम्बंधित प्रचार सामग्री के ले जाया जा रहा था।


जिस सम्बन्ध मैं मौके पर कोई भी वैध प्रमाण व दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया, जो कि चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के दृष्टिगत उक्त धनराशि मय प्रचार सामग्री को नियमानुसार जब्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed