Recent Posts

September 18, 2026

दुःखद –टिहरी के चंबा हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत। चार माह के दुदमुहे बच्चे के साथ माइके जा रही महिला की भी दर्दनाक मौत।

टिहरी। एक दुखद खबर आपको बता दें कि सोमवार सुबह चंबा टैक्सी स्टैंड पर एक बड़ा हादसा हो गया जिसमे कई वाहन दब गए वहीं इस हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत हो गई जिनके शव कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा निकाले गए।


आपको बता दें कि सोमवार का दिन टिहरी गढ़वाल के सुमन खंडूड़ी के लिए बहुत ही दुख दर्द और वेदना लेकर आया इस हादसे में उन्होंने अपनी पत्नी पूनम (32वर्ष) चार माह के बेटे और बहन सरस्वती (42वर्ष) को खो दिया।


जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सुमन खंडूड़ी अपने घर जसपुर छाम से अपने वाहन से अपनी ससुराल बीड रानीचौरी जा रहा था चंबा पहुंचते ही उन्होंने अपने वाहन को टैक्सी स्टैंड में पार्क कर दिया और खुद सामान खरीदने के लिए बाजार की तरफ निकल गए। कुछ ही मिनट के बाद अचानक टैक्सी स्टैंड पर ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम भूस्खलन हो गया जिससे चीख पुकार मच गई और कई वाहन यहां दब गए जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया जहां देर शाम तक तीन शव बरामद कर लिए गए वहीं चंबा में अमेजन कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करने वाला एक युवक भी लापता बताया जा रहा है ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed