Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग –पहाड़ों में यहां युवक ने सांप पकड़कर गले में लटका दिया। फिर क्या हुआ देखिए विडियो।

चमोली । रिपोर्ट –गुड्डू राजा। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि चमोली जिले के नंदप्रयाग नगर पंचायत के मुन्याली में एक घर में एक साप घुस गया था स्थानीय लोगो ने बताया कि इसी दौरान एक नेपाली मूल का कालिया नाम का युवक वहा पर मौजूद था जो थोड़ा बहुत नशे में लग रहा था। उसने घर के अंदर से सांप को पकड़कर बाहर खींचा और अपने गले में लटकाकर सांप के मुंह में अंगुली डाल दी। स्थानीय लोगो ने उसे रोका लेकिन वो नही माना और सांप के मुंह में अंगुली घुसाता रहा उसके बाद सांप ने उसे डंस लिया जिसके बाद युवक ने सांप को नदी में फेंक दिया और कुछ ही दूर जाने पर युवक बेहोश हो गया जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed