Recent Posts

September 20, 2026

दुखद हादसा –चमोली में भवन टूटने से दो की मौत पांच घायल।

चमोली। एक बड़ी ही दुखद खबर आपको बता दें कि यहां हेलंग में एक दोमंजिला भवन टूटने से दो की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए । आपको बता दें कि 15 अगस्त को शाम 8.00 बजे चौकी हेलंग में सूचना दी कि हेलंग बाजार में विष्णुगाड़ क्रेशर के समीप बना दो मंजिला भवन ढह गया है। उक्त भवन में कुछ स्थानीय व कुछ नेपाली मूल के व्यक्ति रह रहें थे। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ मय एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व पुलिस फोर्स के साथ रेस्क्यू शुरू किया गया।

मौके पर पहुँचकर पुलिस द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से 04 घायलों को बाहर निकालकर कर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद रात्रि 2ः30 बजे 02 गम्भीर रुप से घायल व्यक्तियों व 01 मृतक व्यक्ति को क्षतिग्रस्त भवन से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वा0 केन्द्र जोशीमठ लाया गया। भवन में कुल 07 व्यक्ति थे। जिनमें 02 महिलाएं व 05 पुरुष शामिल है।

नाम पता मृतक-
1- अनमोल पुत्र टीकाराम भंडारी उम्र 19 वर्ष निवासी नेपाल
2- प्रिन्स पुत्र टीका राम भंडारी निवासी उम्र 21 वर्ष निवासी नेपाल
(आज प्रात उपचार के दौरान मृत्यु हुयी है)

गम्भीर घायल- जिनको एयर लिफ्ट किया गया
1- भरत सिंह नेगी पुत्र श्री किशन सिंह नेगी ग्राम पिलखी भेंटा थाना जोशीमठ उम्र 46 वर्ष (रेफर)
2- मनीष पंवार पुत्र राजेन्द्र सिंह पंवार निवासी पल्ला जखोली थाना जोशीमठ उम्र 27 वर्ष (रेफर)

घायल व्यक्तियों के नाम/पता-
1- हुकुम बहादुर पुत्र गौरी बहादुर निवासी पीयू नेपाल उम्र-55 वर्ष।
2- अमीता देवी पत्नी हुकुम बहादुर निवासी पीयू नेपाल उम्र-50 वर्ष।
3- सुमित्रा देवी पत्नी खड़का बहादुर निवासी धनगढ़ी नेपाल उम्र-45 वर्ष।                

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed