August 5, 2026

बद्रीनाथ मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर रही धूम। भारत मां की जय से गुंजायमान हुआ बद्रीनाथ धाम।

जनपद चमोली में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है हिंदुओं के मोक्ष धाम कहे जाने वाले बद्रीनाथ धाम में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम है।
स्थानीय लोगों ,हकूक धारी ,पांडा पुरोहित व मंदिर समिति ने मिलकर बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस पर भगवान बद्री नारायण के मंदिर के सिंह द्वारा के सामने तिरंगा फहराया।

जिसके बाद सैकड़ो की तादाद में पहुंचे लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्र को नमन किया। तस्वीरें बद्रीनाथ से आई हैं जहां सैकड़ो की तादात में लोग अपने हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्र को सलाम कर रहे हैं और देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं

वहीं दूसरी ओर भारत चीन की सीमा पर अंतिम नगर पालिका जोशीमठ के मुख्य बाजार में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने भी तिरंगा रैली निकाली और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed