बिग ब्रेकिंग –: कल मंगलवार को देहरादून के इस क्षेत्र के स्कूल रहेंगे बंद। भारी बारिश के चलते डीएम ने की छुट्टी।
उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि राजधानी देहरादून में लगातार भारी बारिश हो रही है जिसे देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने नगर निगम क्षेत्र और विकासखंड रायपुर के पर्वतीय क्षेत्र के सभी स्कूल सरकारी गैर सरकारी आंगनवाड़ी समेत बंद करने का निर्णय लिया है ।
मौसम विभाग द्वारा जो रेड अलर्ट जारी किया गया है उसमें सहस्त्रधारा रोड व मालदेवता का क्षेत्र शामिल है जिले की हर तहसील से रिपोर्ट ली जा रही है कई तहसीलों में बारिश नहीं है लिहाजा नगर निगम क्षेत्र में कल सभी विद्यालय बंद रहेंगे ।
