August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग –: भाजपा जुटी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष देंगे जीत का मंत्र।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि भाजपा अपने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।
देहरादून पहुंचे संगठन राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष का प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्वागत किया ।


आपको बता दें कि अब बी एल संतोष संगठन को जीत का मंत्र देकर जाएंगे और प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के गुर भी सिखाएंगे।
वहीं सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर ये भी है कि भाजपा पांच लोकसभा सीटों में से तीन पर चेहरे बदलकर नए कार्यकर्ताओं पर दांव खेल सकती है। सूत्रों की माने तो भाजपा अधिकांश राज्यों में यही फार्मूला अपनाने जा रही है ताकि वर्तमान सांसद के प्रति उपजी एंटी एंकेंबेसी को कम किया जा सके वहीं किसी नए चेहरे को भी मौका मिल सके।

आपको बता दें कि भाजपा गढ़वाल की दो सीटों पर और कुमाऊं की एक सीट पर बदलाव कर सकती है । ऐसे में साफ है कि सिटिंग सांसदो के टिकट कटने तय हैं । सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने हाल ही में एक आंतरिक सर्वे भी करवाया था जिसमे तीन सांसदों का वर्तमान पर्फोमेंस सही नही पाया गया है इसलिए उनके टिकट कटने तय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed