Recent Posts

September 19, 2026

बिग ब्रेकिंग –: देहरादून में घर में सो रहे दो बच्चों को कोबरा ने डंसा। दोनो की हालत नाजुक।

देहरादून। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि देहरादून के डोईवाला में एक जहरीले सांप ने दो भाई-बहनों को काट लिया है।
जिसके बाद दोनों को हिमालयन अस्पताल जोलीग्रांट में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

आपको बता दें कि परिवारजनों की सूचना पर लच्छीवाला वन रेंज के कर्मचारी सांप को पकड़ने पहुंचे।
आपको बता दें कि यहां घर में सो रहे मासूम भाई-बहन को सांप ने डस लिया। नगर पालिका की पंचवटी कालोनी में अरविंद पांचाल की साढ़े चार वर्षीय बेटी आशी और तीन साल का बेटा शिवांश घर में सो रहे थे। इसी बीच जहरीला सांप घर में घुस आया। सांप ने आशी और उसके भाई शिवांश को काट लिया। परिवारजन दोनों को हिमालयन अस्पताल लेकर गए। वहां उनका उपचार चल रहा है। परिवारजनों की सूचना पर लच्छीवाला वन रेंज के कर्मचारी सांप को पकड़ने पहुंचे। वहीं कर्मचारियों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed