Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग -हादसा हो गया श्रीनगर ऋषिकेश हाइवे पर तीनधारा के पास.

उत्तराखंड. एक बडे हादसे की खबर आपको बता दें कि 1 जून 2023 को समय करीब सवा 11 बजे के लगभग तीन धारा के एनटीपीसी मोड़ के पास एक बोलेरो नंबर uk07 टी बी 5810 ट्रेलर नंबर यूपी 14 एच टी 3535 के साथ एक्सीडेंट हो गई है जिसमें कुल 6 व्यक्ति 1- महेश वर्मा पुत्र रामदीन निवासी कस्बा बीसलपुर जिला पीलीभीत उम्र 45 वर्ष, 2-धर्मपाल पुत्र रामखेलावन निवासी उपरोक्त उम्र 30 वर्ष, 3-महेंद्र पुत्र कोमल निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष, 4-नरेश पुत्र डोरीलाल निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष 5- रमेश पुत्र जसवंत निवासी उपरोक्त उम्र 40 वर्ष, व 6-सोहन सिंह पुंडीर पुत्र दानवीर पुंडीर निवासी ग्राम चिलेडी पोस्ट थाती बडियार गढ़ टिहरी गढ़वाल उम्र 28 वर्ष ड्राइवर, जो पीलीभीत से श्रीनगर काम करने जा रहे थे जिन को तत्काल कार्रवाई करते हुए देवप्रयाग अस्पताल में भिजवाया गया ,दौराने उपचार रमेश तथा सोहन सिंह की मृत्यु हो गई है उनके शव को बेस अस्पताल श्रीनगर पी एम हेतु भिजवाया गया है तथा अन्य चार का उपचार देवप्रयाग बागी अस्पताल में चल रहा है दोनों वाहनों को कब्जे पुलिस लिया गया है.

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed