August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-उत्तरकाशी में फिर बारिश का कहर। लोग जान बचाकर घरों को छोड़कर भागे।

उत्तराखण्ड। भारी बरसात के बीच एक खबर आपको बता दे कि उत्तरकाशी में बारिश का कहर लगातार जारी है। इसी बीच खबर है कि गंगोत्री नेशनल हाईवे पर मातली बड़ेथी के पास ऑल वेदर रोड़ किनारे का एक बड़ा हिस्सा टूटकर मकानों के ऊपर गिरा । जिसमे दो मकानों में रह रहे लोग किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। ताजा जानकारी के मुताबिक आज सुबह ये घटना घटी है जब दो भवनों को क्षति हुई है। लगातार हो रही बारिश से लोग भी दहशत में हैं वहीं गंगा नदी का जलस्तर भी उफान पर है। गंगोत्री नेशनल हाइवे भी क़ई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed