August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग- पढिये जब उत्तराखण्ड में क़ई कॉंग्रेस नेताओं की उस वक्त कट गयी जेब जब…..!!!

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि कल जब जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश के नए कॉंग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत के लिए कोंग्रेसी पहुंचे तो कार्यकर्ताओ की भीड़ के बीच में जेबकतरों ने क़ई कोंग्रेसियो की जेब काट ली। स्वागत के दौरान जिंदाबाद के नारों के बीच किसी को भी पता नही चल पाया कि जेबकतरे भी इस हुजूम में शरीक होकर जेब काटने में लगे हैं। लेकिन बाद में पता चला कि क़ई कोंग्रेसियो की जेब पर जेबकतरे हाथ साफ कर चुके हैं। हालांकि किसी ने भी इसकी पुलिस में शिकायत नहीं की। जानकारी के मुताबिक कोंग्रेस के नेता मनीष शर्मा ने बताया कि जब वो प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव औऱ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे तो भारी भीड़ के बीच जेबकतरों ने उनकी 20 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर लिए यही नही अन्य क़ई कोंग्रेस नेताओ की जेबें भी यहाँ कटी । हालांकि किसी ने भी पुलिस में इसकी शिकायत नही की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed