August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-मंत्री जी ने अपनी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि ऋषिकेश श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागवान के समीप प्राइवेट बस और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई । इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जब ये हादसा हुआ तभी वहां से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा गुजर रहे थे । उन्होंने अपने वाहन से घायलों को तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया । इसके बाद कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना।

इस दौरान उनके साथ रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी भी मौजूद थे. कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर देहरादून जा रहे थे. वहीं, दोनों घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है.जानकारी के मुताबिक बस ऋषिकेश से गुप्तकाशी जा रही थी, तभी अचानक बस के सामने बाइक सवार दो युवक आ गए और उनकी बस से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वे घायल हो गए. घायलों के नाम आशीष केसरी और अनीस कुमार है. दोनों यूपी के सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं. कीर्तिनगर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया गया कि दोनों घायल युवकों को मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया. दोनों की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed