August 12, 2026

बिग ब्रेकिंग- पहाड़ों में यहाँ नाबालिग ने दिया नवजात को जन्म अस्पताल के बाथरूम में दोनों मृत मिले।

उत्तराखंड ।एक बड़ी खबर सामने आ रही है रुद्रप्रयाग जिले से जहाँ एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

आपको बता दें कि यहाँ जिला अस्पताल में 17 साल की नाबालिग लड़की ने एक नवजात को जन्म दे दिया है। जिसके बाद जच्चा बच्चा दोनों ही आसपास के बाथरूम में मृत अवस्था मे मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत के बहाने उसकी मां अस्पताल लेकर आई थी। जिला मुख्यालय के नजदीक एक गांव की ये घटना बताई जा रही है। लेकिन हैरानी इस बात है कि नाबालिक की मां ने प्रेग्नेंसी की बात डॉक्टरों से भी छुपा कर रखी और नाबालिग को शौचालय में ले गई। जहां काफी देर तक नाबालिक को रखा गया। नाबालिग ने वहीं पर नवजात को जन्म दे दिया। सुबह जब सफाई कर्मियों ने शौचालय में नवजात को मृत अवस्था में देखा तो वह हक्के बक्के रह गए। नाबालिग 7 महीने से गर्भवती थी। वही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर एस पाल का ने बताया की सुबह जब सफ़ाई कर्मचारी सफाई करने शौचलय मे गयी तो तब वहा पता लगा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी। बाकी एक स्पेस्लिस्ट् डॉक्टरो की टीम गठित कर मामले की जाँच की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed