August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-आम आदमी पार्टी को यहाँ लगा बड़ा झटका!! दर्जनो पदाधिकारीयों ने आप को किया टाटा-टाटा!!बाय!!बाय!! लगाए बड़े आरोप।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका मिला है। जी हाँ !! खबर है जनपद रुद्रप्रयाग से जहाँ आम आदमी पार्टी ढंग से अपना संगठन भी नही बना पाई थी कि इसी बीच पार्टी को बड़ा झटका लगा है औऱ 40 से अधिक पदाधिकारीयो औऱ सदस्यो ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

आपको बता दें कि पार्टी छोड़ने के पीछे इन कार्यकर्ताओं ने क़ई आरोप आप पर लगाये हैं। आम आदमी पार्टी के केदारनाथ विधानसभा संगठन मंत्री,एंव पिछले 10 सालो से आप के लिए सक्रिय कार्य करने वाले राकेश ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए लिखा है कि- “

नमस्कार दोस्तो”बड़े दुख के साथ अवगत करना चाहता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी को छोड़ रहा हूं मैं केजरीवाल जी के इस बात से प्रभावित हुआ था कि “हम राजनिति में सत्ता के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था सुधार”के लिए आए हैं। किंतु उत्तराखण्ड में जिस प्रकार से चल रहा है दिल्ली से ठीक उल्टा दिख रहा है यहां दिल्ली के क्लास मॉनीटर बने हैं और हम भोले भाले उत्तराखंडी कार्यकर्ताओं को बैठक करा रहे हैं प्रत्येक साधारण से साधारण कार्यकर्ता को बड़े बड़े सपने दिखा कर उसके निजी संसाधनों का पार्टी हित में उपयोग कर उसे “यूज एंड थ्रो”किया जा रहा है और संवादहीन पार्टी में पद देकर उससे बेहिसाब काम करवाया जा रहा है और उपयोग करने पर उससे बात करने को भी तैयार नहीं हैं।

दिल्ली मुंबई के क्लास मॉनिटर तो चलो ठीक पर देवभूमि उत्तराखंड के आप नेता भी सातवें आसमान पर चढ़े हैं जो कि अब हमको पहचानने में भी भूल कर रहे हैं। जिला स्तरीय तीन तीन बड़ी बैठकें हुई लेकिन आम कार्यकर्ता को बोलने तक का मौका नहीं मिला। दूसरी ओर केजरीवाल जी की बेहिसाब घोषणाओं से लग रहा है कि वे भूल गए हैं कि वे सत्ता पाने नहीं व्यवस्था सुधारने आ रखे हैं। इसीलिए वे भी फैंकने में पीछे नहीं रह पा रहे हैं,पार्टी का नाम दिल्ली तक अच्छा लगता है देव भूमि उत्तराखंड में कुछ जम नहीं रहा है क्योंकि यहां तो सारे खास लोग हैं जो आम आदमी के फोन तक नहीं उठाते। केदारनाथ विधान सभा में भी हमने तन, मन, धन लगाकर एक एक_एक गांव जाकर लोगों को “आम आदमी पार्टी” में जोड़ने का काम किया था कई जगह तो हमें गंदे गंदे शब्दों से भी नवाजा गया किंतु फिर भी हमने काम करना नहीं छोड़ा।कुछ दिन पूर्व मेरे द्वारा अपने पद से सांकेतिक स्तीफा भी दिया गया किंतु आज पार्टी के प्रभारी, सह प्रभारी, जोनल प्रभारी, जिला प्रभारी, कर्नल साहब आदि कोई भी साहब हमें मुंह लगाने को तैयार नहीं है हमें कोई पद प्रतिष्ठा नहीं चाहिए किंतु हम आप से अच्छे व्यवहार व सम्मान की अपेक्षा रखते थे किन्तु प्रतीतहोता है कि ये हम जैसे आम आदमी का सम्मान करना नहीं चाहते लेकिन साहब हम भी संघर्षवान लोगों में से हैं जो अपना सम्मान बचाना व बनाना जानते हैं। बाकी आप सभी बड़े बड़े नेताओं को शुभकामनाएं। कृपया नाराज मत होना हमें भी खूब परेशान किया गया सुबह अंधेरे में घर से निकलते थे और देर रात घर पंहुचते थे। कृपया क्रांतिकारी साथियों से यह भी अनुरोध है कि पोस्ट पर गाली मत देना क्योंकि कुछ समय बाद आपका भी नंबर आने वाला है।धन्यवाद।त्याग पत्र देने वालों के नाम_1_राकेश नेगी (संघठन मंत्री) केदारनाथ विस2_भगत नेगी (विस उपाध्यक्ष)3_अनूप राणा (महासचिव) वि स4_प्रदीप असवालसोशल मिडिया प्रभारी।5_प्रहलाद राणा (वरिष्ठ कार्यकर्ता)।6_यशपाल नेगी (महा मंत्री)7 जीतपाल रावत (वरिष्ठ कार्यकर्ता)8 महेश चंद (सचिव विस)9 अरविंद (बूथ प्रभारी) गोंडार10 रघुवीर (बूथ प्रभारी) रासी11 जसपाल (बूथ प्रभारी) उनियाना12 महिपाल (बूथ प्रभारी) लेंक13 दलीप कुमार (बूथ प्रभारी) राऊ14 भवान राणा (बूथ प्रभारी) जग्गी15 जगदीश (बूथ प्रभारी) बैदूला16 देवेंद्र (ग्राम प्रभारी) जग्गी17 दीपक (बूथ प्रभारी) कालीमाथ18 अंकित (बूथ प्रभारी) व्योंखी19 राजेंद्र सतकारी (ग्राम प्रभारी) कोतमा20 शंकर सिंह (बूथ प्रभारी) खोनु21 चंद्रपाल (ग्राम प्रभारी) कोतमा22 राय सिंह (बूथ प्रभारी) चौमासी23 महेश (ग्राम प्रभारी) चौमासी24 प्रबल सिंह (ग्राम प्रभारी) राऊ लेक25 राय सिंह (बूथ प्रभारी) जाल मल्ला26 विक्रम सिंह (बूथ प्रभारी) जाल तल्ला27 मंगल सिंह (ग्राम प्रभारी) रुद्रपुर28 भुवनेश (बूथ प्रभारी) कोरखि29 राजेंद्र लाल (ग्राम प्रभारी) काली मठ30 राजेन्द्र (बूथ प्रभारी) कविल्था31 अंकुश (सदस्य) गुप्तकाशी32 ललिता प्रसाद (ग्राम प्रभारी) त्रियुगी नारायण33 अजय (बूथ प्रभारी) नायलसू34 सचिन (बूथ प्रभारी) खुमेरा35 रोशन लाल (बूथ प्रभारी) सीतापुर36 प्रदीप (बूथ प्रभारी) गिरिया37 यशवीर राणा (बूथ प्रभारी) गडुगु38 रघुवीर (ग्राम प्रभारी) बुरुवा39 लखपत (बूथ प्रभारी) पाली फाफंज40 जितेंद्र (बूथ प्रभारी) गैड41 सते सिंह (बूथ प्रभारी) चिलौंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed