Recent Posts

September 19, 2026

बिग ब्रेकिंग- एक औऱ विधायक भाजपा में होने जा रहे शामिल। कॉंग्रेस के एक पूर्व मंत्री भी सम्पर्क में।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि बड़े सूत्रों के मुताबिक बड़ी खबर आ रही है। राजनीति के गलियारों से बड़ी खबर ये है कि एक औऱ विधायक भाजपा के सम्पर्क में हैं।

सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिल रही है कि भीमताल से निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। जी हाँ। आपको बता दें कि सूत्र बता रहे हैं कि रामसिंह केडा जोकि इस वक्त निर्दलीय विधायक हैं उनसे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बातचीत जारी है ।

सम्भवनाये जताई जा रही हैं कि कुछ ही समय बाद वो विधिवत रूप से दिल्ली में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ ही दिनों में भाजपा ने निर्दलीय विधायक प्रीतम पँवार , कोंग्रेस विधायक राजकुमार को भाजपा में मिला दिया है वही अब रामसिंह कैड़ा भी भाजपा जॉइन कर सकते हैं ।

आपको बता दें कि सूत्रों के मुताबिक कॉंग्रेस के एक कद्दावर नेता औऱ पूर्व मंत्री भी भाजपा के सम्पर्क में हैं । जल्द उनको भी शामिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed