August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग–पंचायत चुनावों में इस बेटी का बड़ा फैसला। रिवर्स पलायन करके लड़ेंगी चुनाव।

पंचायत चुनावों में इस बेटी का बड़ा फैसला। रिवर्स पलायन करके लड़ेंगी चुनाव।

पंचायत चुनावों में इस बेटी का बड़ा फैसला। रिवर्स पलायन करके लड़ेंगी चुनाव।

पंचायत चुनावों में इस बेटी का बड़ा फैसला। रिवर्स पलायन करके लड़ेंगी चुनाव।

पंचायत चुनावों में इस बेटी का बड़ा फैसला। रिवर्स पलायन करके लड़ेंगी चुनाव।
पंचायत चुनावों में इस बेटी का बड़ा फैसला। रिवर्स पलायन करके लड़ेंगी चुनाव।

उत्तराखंड। यूं तो उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं । इसी बीच एक पॉजिटिव खबर भी सामने आ रही हैं जहां अब युवा पीढ़ी भी रिवर्स पलायन करके अपने गांव की बागडोर संभालना चाहते हैं जिसके पीछे की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है और प्रेरणादायक भी है ।
इसी कड़ी में हम आज आपका परिचय करवा रहे हैं देहरादून में पली बढ़ी योगिता केंतुरा रावत से जिनकी शिक्षा दीक्षा भी देहरादून से ही पूरी हुई है ।
वर्ष 2023 में योगिता की शादी चमोली जिले के दुर्गम गांव ख़ेनूरी में हुई ।
योगिता बताती हैं कि आज भी हमारे गांवों में सड़क ,स्वास्थ्य ,शिक्षा का अभाव दिखता है। योगिता वर्तमान में एक मल्टीनेशनल ऑर्गनाइजेशन में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि मैं अपने गांव को एक मॉडल गांव के रूप में देखना चाहती हूं। आज मेरे पास अच्छी खासी शिक्षा और अनुभव है इसलिए मैंने अब रिवर्स पलायन करने का विचार बनाया है।
आपको बता दें कि योगिता का कहना है कि राजनीति और जिम्मेदार पद पर बैठकर गांव की समस्याओं का जहां समाधान हो सकता है वहीं महिलाओं को मिले आरक्षण को वो अपने कार्यों से साबित भी करना चाहती हैं कि महिलाएं सृजनकर्ता होती हैं और नई चीजों को जन्म देती हैं।
योगिता अब रिवर्स पलायन करके प्रधान का चुनाव लड़ने का मन बना चुकी हैं ।
योगिता एक सम्पन्न परिवार से आती हैं इसलिए प्रधान का चुनाव लड़ना उनके लिए कोई आजीविका का माध्यम नहीं है बल्कि एक सेवा भाव से वो राजनीति में पदार्पण करना चाहती हैं।
इसीलिए भविष्य में योगिता यदि चुनाव जीतती हैं तो निश्चित तौर पर यह युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed