उत्तराखंड के पहाड़ों की बेटी शिल्पा चौहान बन गई आईएएस। खुशी की लहर।
उत्तराखंड। पहाड़ों की एक और बेटी आईएएस बन गई है । देश की सबसे बड़ी परीक्षा आईएएस क्रैक करके इस बेटी ने नया मुकाम हासिल किया है । जौनसार क्षेत्र के ग्राम शेडिया (देवघार) की होनहार बेटी शिल्पा चौहान पुत्री राजेंद्र सिंह चौहान ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 188वीं रैंक हासिल की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न केवल उनके परिवार का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

शिल्पा की प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी स्कूल सोलंग से हुई थी। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली शिल्पा ने कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया है।