August 5, 2026

ब्रेकिंग। स्वास्थ्य विभाग में 1300 पदों पर जल्द होगी भर्ती।

उत्तराखंड। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेशभर में सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से खाली चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों को शीघ्र भरा जाएगा। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकता पूरी कर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने राजकीय चिकित्सालयों में चतुर्थ श्रेणी के खाली 1300 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने के लिए शीघ्र प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश। इसमें देहरादून जिले में 98, हरिद्वार में 110, चमोली में 190, टिहरी में 78, पौड़ी में 49, पिथौरागढ़ में 137, ऊधमसिंह नगर में 76, नैनीताल में 356, अल्मोड़ा में 30, उत्तरकाशी में 46, रुद्रप्रयाग में 85, चंपावत में 42 और बागेश्वर में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के दो पद खाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed