August 5, 2026

ब्रेकिंग। हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए सरकार कर रही प्रयास।

उत्तराखंड। आपातकालीन स्थिति को देखते हुए जोशीमठ, रविग्राम और गोविंदघाट में हेलिपैड तैयार किए गए हैं, ताकि मौसम खुलने पर हवाई सेवा के जरिये बचाव अभियान चलाया जा सके।

चमोली जिले के माणा के पास हुए हिमस्खलन में फंसे 25 श्रमिकों को बचाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने भारतीय वायु सेना के एमआई-17 की मांग की है। घटना के फौरन बाद राज्य आपातकालीन केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सारी जानकारी ली और बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने वायुसेना को इस संबंध में पत्र लिखा है। इस बीच एम्स की हेली एंबुलेंस को भी तैयार रखा गया है। शाम पांच बजे तक सेना व आईटीबीपी ने 32 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed