July 29, 2026

बिग ब्रेकिंग-इस पहाड़ी क्षेत्र में अचानक पलट गया स्कूली बच्चों से भरा वाहन। क़ई बच्चे हो गए घायल।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से जहां छूट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रहे बच्चों से भरा वाहन पलट गया जिसमें दर्जनो छात्र घायल औऱ चोटिल हो गए।

गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। आपको बता दे कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर ढाई बजे लगभग नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की दोगी पट्टी के बाँसकाटल में एक वाहन पलट गया जिसमें एक दर्जन से ज्यादा स्कूली छात्र छात्राएं सवार थी। बताया जा रहा है कि ये वाहन उद्यान विभाग का था जोकि कुछ कार्य से क्षेत्र में गय्या था जहाँ वापसी के वक्त स्कूली बच्चे इसमे चढ़ गए औऱ बाँसकाटल में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क में ही पलट गया जिसके बाद बच्चों की चीख पुकार मच गई।

जिसमें क़ई बच्चे घायल हो गए वहीं ज्यादा घायल बच्चो को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया जहाँ 8 बच्चों का इलाज चल रहा है।जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 06/09/2021 को जमोला, मुनिकीरेती से गुलर की तरफ जाता एक छोटा हाथी वाहन संख्या- UK-07CV-8121 अनियंत्रित होकर बांसकाटल के समीप पटल गया जिसमें 22 स्कूली छात्र-छात्राएं सवार थे। टिहरी पुलिस तुरन्त मौके पर पंहुची और देखा तो पाया कि उक्त दुर्घटना में 08 छात्र-छात्राएं घायल हुए है जिसमें से 06 को सामान्य चोटें व 02 को गम्भीर चोटें आयी है। घायल छात्र-छात्राओं को पुलिस द्वारा अविलम्ब उपचार हेतु बांसकटल स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से गम्भीर रुप से घायल 02 छात्राओं को हॉयर सेन्टर रेफर किया गया।पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त वाहन जमोला से उद्यान विभाग का सामान छोड़ने के पश्चात गुलर की तरफ जा रहा था कि तभी स्थान बांसकटल में उक्त वाहन की स्पीड़ कम होने के कारण घेरघार इंटर कॉलेज के घर जाते हुये छात्र-छात्राएं उसमें दौड़ कर पीछे से चढ़ गये जिस कारण उक्त वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।#विवरण_घायल_छात्र_छात्राएं1 मोनिका पुत्री प्यारेलाल निवासी ग्राम भैरगड़ी, थाना मुनि की रेती, टि0ग0 ( गम्भीर ) 2 मनीषा पुत्री किशन सिंह निवासी ग्राम बांसकटल, थाना की रेती,टि0ग0 (गम्भीर )3- पार्वती पुत्री राजेन्द्र निवासी ग्राम बांसकटल, थाना मुनिकीरेती, टि0ग0 | 4- रेशमा पुत्री दीवान सिंह निवासी ग्राम बांसकटल, थाना मुनि की रेती,5- रिंकी पुत्री गजे सिंह निवासी ग्राम भैरगड, थाना मुनि की रेती, टिOTO | 6- सुनीता पुत्री भगवान सिंह निवासी ग्राम भैरगडी, थाना मुनि की रेती,7- गणेश पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम बांसकटल, थाना मुनि की रेती, टिOTO | 8- सचिन पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम बांसकटल, थाना मुनि की रेती,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed