August 7, 2026

बिग ब्रेकिंग–नहीं मिला हेली एम्बुलेंस का लाभ।

उत्तराखंड। हेली एंबुलेंस शुरू होने से उम्मीद जताई गई थी कि सड़क हादसों में गंभीर घायलों को बहुत कम समय अंतराल में उपचार के लिए एम्स पहुंचाया जाएगा। लेकिन उद्घाटन के एक सप्ताह बाद अल्मोड़ा के मार्चूला में हुए भीषण सड़क हादसे के गंभीर घायलों को इस हेली एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल पाया।

ऋषिकेश एम्स की हेली एबुंलेंस सेवा मार्चूला बस हादसे के गंभीर घायलों के काम नहीं आ पाई। सड़क हादसे से ठीक एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री ने हेली एंबुलेंस सेवा का वर्चुअल उद्घाटन किया था। वहीं कार्यक्रम के दौरान एम्स में सीएम, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed