July 28, 2026

बिग ब्रेकिंग-लो जी!! फिर बढ़ गया कोविड कर्फ्यू। अब ये आ गई नई गाइडलाइन।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दे कि प्रदेश में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए औऱ बढ़ा दिया गया है । आपको बता दें कि आज सोमवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया है। वर्तमान में लागू कर्फ्यू की अवधि सात सितंबर को सुबह छह बजे खत्म हो रही है। हालांकि, कर्फ्यू के दौरान सभी प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही हैं।बाजार सप्ताह में छह दिन खुल रहे हैं तो शापिंग माल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाहाल आदि 50 फीसद क्षमता के साथ खुले हैं। शिक्षण व तकनीकी संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, उद्योग आदि पूरी क्षमता के साथ खुले हैं, जबकि प्रदेश के भीतर आवागमन सुचारू है।अन्य प्रदेशों से आने वाले उन व्यक्तियों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता से छूट दी गई है, जिन्होंने आगमन से 15 दिन पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हों। जिनके पास कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र नहीं है, उनके लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। इस बीच राज्य में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्थिति भी नियंत्रण में है। बावजूद इसके मनोवैज्ञानिक दबाव बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार कोविड कर्फ्यू को फिलहाल जारी रखने के पक्ष में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed