August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग –दुग्ध संघ में अधिकारियों पर लगे आरोप भ्रामक। कांग्रेस बन रही भ्रष्टाचारियों की ढाल ।

दुग्ध संघ में अधिकारियों पर लगे आरोप भ्रामक।

जिनके खिलाफ हुई भ्रष्टाचार में कार्यवाही उनके बौखलाए गुट ने कर दी घटिया बयानबाजी।

देहरादून। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि दुग्ध संघ को लेकर कुछ लोगो द्वारा भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। यहां तैनात ईमानदार अधिकारियों को सिर्फ इसलिए कटघरे में खड़ा किया जा रहा है क्योंकि उनके द्वारा विगत कुछ समय से दुग्ध संघ के उन अधिकारियों पर कार्यवाही की गई थी जिन्होंने भ्रष्टाचार किया था ऐसे में इससे बौखलाए इन अधिकारियों ने अब कुछ नेताओं को खड़ा करके अर्नगल बयानबाजी करवाई जा रही है।
जारी आरोपों में झूठ की पराकाष्ठा यहां तक है कि दुग्ध संघ में तैनात निदेशक जयदीप अरोड़ा के बारे में लिखा है कि उन्होंने जेल की हवा तक खाई है जोकि सरासर झूठी जानकारी है।
वहीं कई अन्य तथ्य और भी ऐसे हैं जिनकी कोई प्रमाणिकता नही है।
अब हम आपको असली खेल बताते हैं । दरअसल पूर्व में दुग्ध संघ में कुछ अधिकारियों का ऐसा गठजोड़ था कि वो लगातार भ्रष्टाचार कर रहे थे जिनके खिलाफ निदेशक जयदीप अरोड़ा ने सख्त एक्शन लिया और उनके ऊपर आज तलवार लटकी हुई है। उन्हीं लोगो के ग्रुप द्वारा अब निदेशक को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed