August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-पूर्व सीएम ने फैला दी सनसनी। इस पोस्ट से मच गया है प्रदेश में हड़कम्प। सरकार औऱ पुलिस भी हो गए हैं अलर्ट।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि पूर्व सीएम हरीश की एक पोस्ट से उत्तराखण्ड की राजनीति के गलियारों में सनसनी मच गई है। हरीश रावत की इस पोस्ट के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। उन्होंने कहा है कि आप राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के प्रति छात्रों को उकसाकर स्याही में तेजाब मिलाकर कोंग्रेस के नेताओ की यात्राओं में एक व्यक्ति को चिन्हित कर फेंकना चाहते हैं।

जोकि उत्तराखण्ड की राजनीति में कलंक वाला अध्य्याय होगा।

पढिये हरीश रॉवत की ये पोस्ट-:अभी-अभी मुझे दो सूत्रों से सूचना मिली है, जो चिंताजनक है। राजनीति में प्रतिद्वंदिता हो, स्वस्थ प्रतिद्वंदिता हो, वैचारिक प्रतिद्वंदिता हो, कर्म करने की प्रतिद्वंदिता हो, मगर यदि आप अपने राजनैतिक प्रतिद्वंदी के ऊपर छात्रों को उकसा करके या कुछ लोगों को मोटिवेट करके, उनके जरिए स्याही में तेजाब मिलाकर कांग्रेस के नेताओं की यात्रा में किसी एक व्यक्ति को चिन्हित करके फेंकना चाहेंगे तो ये #उत्तराखंड की राजनीति के लिए कलंक पूर्ण अध्याय होगा और यदि ऐसा होता है तो उस राजनैतिक दल का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि कौन राजनैतिक दल है! तो इसलिए सूचना मिलते ही मैं इसको सभी जिसमें प्रशासनिक एजेंसीज भी सम्मिलित हैं, पुलिस भी सम्मिलित है और राजनैतिक दल भी सम्मिलित हैं, उनके साथ साझा कर रहा हूंँ। मेरी, माँ_पूर्णागिरि से प्रार्थना है कि ऐसा न हो, यह एक केवल आशंका मात्र हो और उसके आधार पर यह सूचना मुझ तक पहुंची हो, मगर यदि ऐसा कोई प्रयास होता है तो यह उत्तराखंड की राजनीति का बड़ा ही दुखद अध्याय होगा, एक बड़ा ही निंदनीय प्रयास होगा।आपको बता दें कि हरीश रावत की इस पोस्ट के बाद सरकार औऱ पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed