August 6, 2026

दर्दनाक वीडियो- उत्तराखण्ड में यहाँ मां बेटे के पाँव बस ने कुचल दिए। देखिये दर्दनाक वीडियो।

https://youtu.be/9uCJXzcW-xw

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि एक बस ने माँ बेटे के पैर कुचल दिए हैं जी हाँ। खबर है हरिद्वार के चंडी घाट चौक की जहाँ आज एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे चंडीघाट चोक के डिवाइडर पर बैठे माँ और बेटे के बस ने अपनी चपेट में ले लिया।जिसमे दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए काफी समय तक दोनों मां-बेटे डिवाइडर ओर बस के बीच में फंसे रहे जिसके बाद स्थानीय निवासियों द्वारा मिलकर बस को दखा मारकर दोनों मां बेटों को निकाला गया दोनों के ही मौके पर पैर कुचले हुए दिखाई दीये मौके पर पुलिस पहुंच कर दोनों की हालत गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स में रेफर कराया।हरिद्वार कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया की चंडी घाट पुल के डिवाइडर पर दोनों मां बेटी बैठे थे बस ड्राइवर चंडीघाट से बस को मोड़ रहा था इस दौरान दोनों मां बेटे की पैर बस और डिवाइडर के बीच में आ गए जिसमे महिला का नाम शहनाज पत्नी जाकिर और उनके बेटे शाकिब निवासी नजीबाबाद है दोनों ही गंभीर रूप से हुए घायल। बस राजस्थान से यात्री लेकर हरिद्वार पहुंची थी बस ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है और मां बेटों को गंभीर हालत देखते हुए एम्स ऋषिकेश में रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed