August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-दुःखद- उत्तराखण्ड का एक औऱ बेटा हो गया देश के खातिर शहीद। भावभीनी श्रदांजलि।

उत्तराखण्ड। एक बहुत ही दुःखद खबर आपको बता दें कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने में हमेशा आगे रहने वाले सैन्य धाम उत्तराखंड का एक और सैनिक के शहीद होने का दुखद समाचार मिला है। आपको बता दें कि पिथौरागढ़ जिले के बढ़ाबे टोली गांव के निवासी सेना के जवान संजय चंद के शहादत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि संजय चंद 2nd कुमाऊं में वर्तमान में असम में तैनात थे। जहां से उनकी शहादत की खबर आई है पिथौरागढ़ की विधायक चंद्र पंत ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुखी परिवार को ढाढस बताते हुए कहा है कि हम सब इस दुख की घड़ी में शहीद संजय चंद के परिवार के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed