August 9, 2026

उत्तरकाशी की बिटिया मोनिका ने बढ़ाया मानउत्तरखण्ड महिला रणजी क्रिकेट टीम के कैम्प के लिए हुए चयन।

उत्तरकाशी के सुदूरवर्ती गांव मोरी की रहने वाली मोनिका जो कि उत्तरकाशी महाविद्यालय में अध्ययनरत है महाविद्यालय से क्रिकेट के सफर की शुरुआत कर कड़ी मेहनत कर आज उत्तरखण्ड रणजी के महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कैम्प के लिए जगह बनाने में कामयाब हुई। मुख्य कैम्प तक पँहुचने वाली यह उत्तरकाशी की पहली क्रिकेटर है। कुछ दिन पहले इनसे बात हुई थी तो इनकी एक शिकायत थी यदि मैदान होता तो शायद हम साल भर मेहनत करते और कोई भी फिर इनको उत्तराखंड रणजी टीम 15 स्क्वेड में जाने से शयद रोक पता।पर संसाधनों की कमी से यह व साथ ही 2 अन्य खिलाड़ी प्रति ऑफ ब्रेक स्पिनर,अवंतिका लेफ्ट हैंड बैट्समैन काफी निराश थे ।। पूरे उत्तरकाशी जनपद का नाम ऐसे ही रोशन करो आप एक दिन जरूर भारत के लिए खेलोगे मुझे पूर्ण विश्वास है ।। प्रसाशन जनपद की इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करे यह हम सभी निवेदन करते है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed