August 9, 2026

बिग ब्रेकिंग- पढिये क्या हुआ जब लड़की ने लड़के पर बरसाए जूते औऱ की जमकर धुनाई। पढिये पूरी खबर ।

उत्तराखण्ड। मनचले अक्सर गली मोहल्लों में कभी गाना गाकर तो कभी सिटी बजाकर लड़कियों को छेड़ते हैं पर अक्सर लड़कियां या तो इग्नोर कर देती हैं या फिर इस तरीक़े से पिटाई कर देती हैं जैसा कि डेली उत्तराखण्ड न्यूज आपको इस खबर में बता रहा है। दरअसल मसूरी में एक मनचले को एक युवती से छेड़छाड़ करना महंगा पड गया । युवती द्वारा युवक को ऐसा सबक सिखाया गया कि जूतों से पिटाई कर दी ।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरूवार की शाम को मसूरी के गांधी चौक के ऐतिहासिक हवा घर पर एक युवक ने अपने दोस्तो के साथ घूम रही युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो युवती ने जमकर विरोध किया ।उसने युवक को पकड कर जवाब देते हुए थप्पड़ और जूतों से पिटाई कर डाली वहीं युवक युवती से माफी मांगता रहा पर युवती ने एक ना सुनी और मनचंले युवक पर थप्पड़ और जूते बरसाने का काम किया । बता दे कि पूरा घटना से 20 कदम की दूरी पी पुलिस चौकी है परन्तु पुलिस को पूरी घटना की भनक तक नही लगी वही युवती ने मंचले युवक से अपना बचाव कर उसको सबक सिखाने का भी काम किया जिसके लिये सभी लोग युवती की आत्मविश्वास और हिम्मत की सहराना कर रहे है। वहीं हवा घर पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से युवती को शांत कर युवक से माफी मंगवाई गई । वही पूरा मामला सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed